खोया गुलाब जामुन

खोया गुलाब जामुन 



सामग्री



1 कप मावा (खोया)

1 छोटी चम्मच मैदा

1/8 छोटी चम्मच बेकिंग सोडा

1/2 छोटी चम्मच इलायची              पावडर

2 1/2 कप पानी

1 1/2 कप चीनी

थोड़ा दूध ओर केसर

आवश्यकतानुसार कटे पिस्ता

 तलने के लिए घी
चाशनी 

चाशनी के लिए एक बर्तन में चीनी और पानी डालकर गैस पर धीमी आंच में रख दें और चीनी के घुलने तक इसे एक बड़ी चम्मच की मदद से चलाते रहें.

चाशनी को थोड़ा गाढ़ा होने तक पकाएं. एक चम्मच में चाशनी लेकर उसे उंगली से चिपका कर देखें. एक तार बनने लगे तो गैस बंद कर दें. 


एक बर्तन में मावा (खोया) हाथ से अच्छी तरह मैश करें. मावे में गुठलियां नहीं पड़नी चाहिए.

अब मावे में बेकिंग सोडा और मैदा मिलाकर गूंघे, ज्यादा सख्त हो तो दूध केसर मिलाय। ध्यान रहे मावा-मैदा सूखा नहीं रहना चाहिए। 

जब मावा-मैदा का गिश्रण अच्छी तरह गुंघ कर तैयार हो जाए, तो इसको बराबर के छोटे बॉल में बांट लें.

अब गैस पर एक कड़ाही में घी गरम करे. आंच धीमी करके घी में गुलाब जामुन बॉल्स डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करें.
इन्हें सेंक कर एक प्लेट में निकाल कर रखें.

गूलाबजामुन को चाशनी में डालने से पहले चाशनी को थोड़ा  गर्म कर लें
हल्की गर्म चाशनी में गुलाब जामुन डाल दें. आधे घण्टे में गुलाब जामुन चाशनी को अच्छी तरह सोख लेंगे.
गूलाबजामुन तैयार है। 

Comments

Pratibha said…
Mouth watering 👌👌