नारियल की चटनी


आवश्यक सामग्री

*आधा कप घिसा नारियल 
* आधा कप रोस्टेड मूंगफली
* आधा कप दाड़िया
*स्वादानुसार नमक
* स्वादानुसार शक्कर
*एक से दो हरी मिर्च
*अदरख 
*कटा हुआ हरा धनिया
*आधा कप दही
*सरसों या राई आधी छोटी चम्मच
*सूखी साबुत लाल मिर्च
*करी पत्ते 4 से 6 
*तड़के के लिए घी
बिधि 

*1 मिक्सर के जार में भुनी मूंगफली,दाड़िया  हरी मिर्च, अदरख, नारियल ,शक्कर  और दही डालकर पीस लें.  

*2 चटनी को एक कटोरी में निकालकर नमक मिलाएं. 

*3 तड़के के लिए मीडियम आंच में एक पैन में घी गरम करें. 

*4घी के गरम होते ही सरसों या राई डालें. 
*5 राई के चटकते ही साबुत लाल मिर्च, करी पत्ते डालकर कुछ देर भूनें.
अब नारियल-मूंगफली के पेस्ट को तड़के में डाल दें.
 तैयार है नारियल की चटनी. पसंदीदा साउथ इंडियन डिश के साथ खाएं और खिलाएं

Comments