लादी पाव

आवश्यक सामग्री
3 कप ग्राम मैदा
2 चम्मच बटर 
11/2 चम्मच सूखा खमीर/यीस्‍ट
2  चम्मच चीनी 
1चम्मच नमक 
2 चम्मच  दूध पाउड़र
विधि
- सबसे पहले  1 कप गन गुने पानी  में सूखा खमीर/यीस्‍ट डालकर इसे अच्‍छी तरह मिला लें.15 मिनट के लिए ढककर रख दे।
- मैदे को एक बॉउल में डालकर उसमें  बटर मिलायें  
अब इसमें चीनी मिलायें 
नमक मिलायें 
 इसमें यीस्ट वाला पानी डालकर आटा गूंथ लें.
आटे को 10मिनट तक मसल कर एकदम चिकना कर लें. आटे को तब तक गूंथे जब तक कि आटा हाथ में चिपकना बंद न हो जाए. 
अब इस आटे को एक गहरे बर्तन में रखकर ऊपर से बटर लगाये और किसी गरम जगह पर रख दें।
 1घंटे में आटा फूल कर दोगुना हो जाएगा और फिर इसे मसल कर चिकना करें.
आटे को 8-9 बराबर भागों में लोई काट लें. 
अब लोइयों पर हाथ से बटर लगाकर चिकना करके बेक करने के लिए, बेकिंग ट्रे पर चिकनाई लगाकर कर 1 घंटे तक ढककर रख दें.
ओवन को 200 सेग्रे. पर गरम करें और पाव वाली बेकिंग ट्रे को ओवन में रख दें.
अब ओवन को 200 सेग्रे. पर 25 मिनट के लिये सेट कर दें. 25 मिनट बाद पाव को चेक करें.
अगर पाव के ऊपर ब्राउन क्रस्ट आ गया है तो पाव बन गए हैं, अगर पाव ऊपर से हल्के ब्राउन लग रहे हैं तब आप उन्हें फिर से 5 मिनट के लिए 180 सेग्रे पर ओवन को सेट करके बेक कर लें. 
पाव के ऊपर मक्खन लगाकर चिकना कर दें ताकि इसका क्रस्ट एकदम ताजा और मुलायम बना रहे.
पाव तैयार हैं. इसे भाजी के साथ  सर्व करें ।

Comments

Unknown said…
Luking delicious n vry nicely baked..... vl surely try it. Kip it up n make us feel gud. waitng for ur nxt recipe....
Unknown said…
Easy recipes Ekta. Enjoying your blogs and trying some of them at home too. Keep posting👍