एगलेस टी केक




की सामग्री

मैदा 2 कप

जायफल  पाउड़र 
 
वनीला एक्सट्रैक्ट 2 चम्मच

बेकिंग सोडा 1 चम्मच

क़ोई भी फिलटर ऑइल 150 एमएल

कैस्टर शुगर 2 कप

दही 2 बड़ा चम्मच

बेकिंग पाउडर 2 छोटा चम्मच
एगलेस  टी केक बनाने की वि​धि

*1  अवन को 200 डिग्री सेल्सियस         पर प्री हीट कर लें और फिर पसंद       डिश को तेल या मक्खन से ग्रीज        कर लें और ऊपर से मैदा डालकर       अच्छी तरह से फैला लें। अब एक 

*2 बड़ा बाउल लें और उसमें दही डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें ताकि कोई लंप्स न हो। अब दही में बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें।  बाउल को 10 मिनट के लिए अलग रखें जब तक मिश्रण में बुलबुले न उठ जाएं।

 
जब दही के मिश्रण में बुलबुले हो जाएं तब उसमें ऑइल, कैस्टर शुगर और वनीला एसेंस डालकर सभी सामग्रियों को अच्छी तरह से मिक्स करें। अब मैदे को थोड़ा-थोड़ा करके इस मिश्रण में डालें और अच्छी तरह से मिक्स करें।  केक का बैटर जब तैयार हो जाए तो उसे पहले से ग्रीज कर रखे केक पैन में डालें । ऊपर से जायफल पाउड़र छिड़के।

*3 केक पैन को प्री-हीट करके रखे        अवन में 220 डिग्री सेल्सियस पर   15 मिनट के लिए बेक करें। 
 15 मिनट बाद अवन के तापमान को   घटाकर 180 कर दें और केक को 40 मिनट के लिए बेक करें। फिर इसमें टूथपिक डालकर देखें अगर वह क्लीन निकल आए मतलब आपका केक तैयार है। केक पैन को बाहर निकालें और उसे ठंडा होने दें। जब केक रूम टेंपरेचर पर आ जाए तो केक को पैन से निकाल लें। केक को स्लाइस में काटें और  चाय के साथ सर्व करें।

Comments

Pratibha said…
Thank you EKTA ji for sharing the recipe 😋1