सुजी की इड़ली

सामग्री

1 कप सुजी / रवा / सेमोलिना

1/2 कप दही

1 बड़ा चम्मच चीनी

1 चम्मच नमक

1/2 कप दही 

1/4 छोटा चम्मच तेल

1 चम्मच राई 

1चम्मच उड़द  दाल 

 थोड़ा-सा  खाने का सोड़ा

 करी पत्ता 


विधी
*1  एक पेन में तेल ड़ाले अब इसमे राई,उड़द की दाल, करी पत्ता ड़ाले ओर सुजी को धीमी ऑच पे सेंक ले।
*2 सुजी को ठंडा होने दे।

* 3 एक बड़े बरतन में  सूजी, दही, चीनी, नमक को डालकर धीरे-धीरे मिलाएं।

*4 अब 1/2 कप पानी डाले और अच्छी तरह फैंट लीजिये। ध्यान रखे गाँठे न रहे। इसको 1घंटे के ढककर रख दे। 

*5. स्टीमर में 2 कप पानी गरम करने रखे तेज ऑच पर ।

*6. इडली को स्टीम करने से पहले इसमे 1 चुटकी सोडा डाल कर अच्छी तरह मिला लीजिये।



*7. इडली स्टैन्ड को थोड़ा तेल लग कर चिकना कर लीजिये।

*8. मिश्रण को चम्मच की सहायता से इडली के प्रत्येक खाने में भर दीजिये।


*9. इन्हे 10-15 मिनिट तेज ऑच पर भाप में पकाए ।

*10. 15 मिनिट बाद आच बंद करे और साचे को स्टीमर से निकल ले और जब वो थोड़ा  ठंडा हो पर इडली को चाकू की सहायता से स्टैन्ड में से इडली निकाल कर प्लेट में रख लीजिये।

*11. इडली तैयार है इसे आप सांभर,  नारियल की चटनी, चने दाल की चटनी या मुंगफली की चटनी के साथ परोसिय और खाइये।

Comments

Pratibha said…
Nice👌👌👌will try this way today and post you the pic😍
Unknown said…
One of ma fvrt😋....
Pratibha said…
Tried the recipe .it's delicious 😋😋thank you EKTA JI 🙏🙏