रसगुल्ला की सामग्री
- 1 लीटर गाय का दूध
- नींबू का रस
- (आप इसमें मैदा की जगह सूजी या corn flour का भी इस्तेमाल कर सकते हैं)
- 1 टी स्पून मैदा
- 4 इलायची
- केसर
- एक कप शक्कर
- एक चुटकी नमक
- दो कप पानी
रसगुल्ला बनाने की विधि
- दूध को आंच पर रखकर एक बार उबाल लें। फिर इसमें नींबू का रस डालें। हल्का चलाएं।
- जब दूध फट जाय तो आंच बंद कर दें। पांच मीनट के लिए छोड़ दें।
- फिर इसमें से पानी निकाल दें और पनीर को छलनी में करीब चार घंटे के लिए फ्रिज में रख दें।
- इसके बाद पनीर को मेदा एक चुटकी नमक ड़ालकर मैश कर लें। ध्यान रहे पनीर अच्छी तरह मैश हो जाना चाहिए।
- एक पैन में 2 कप पानी ,शक्कर, इलायची डालकर उबाल लें। एक तार की चाशनी बना लें
- पनीर की बॉल्स तैयार कर लें।ध्यान रहे पनीर की बॉल्स एकदम स्मूद हो कहीं से भी टूटी न हों।
- तैयार की बॉल्स को चासनी में डालकर पैन को ढक दें।
- करीब 15 मिनट के लिए इन्हें पकने दें। पक जाने के बाद इन्हें ठंडा होने के लिए रखें। रसगुल्ला तैयार है
- ठंडा करके सर्व करें।
Comments