ड़ोमिनोस गार्लिक ब्रेड

सामग्री

1 कप मैदा

1 चम्मच चीनी

1 चम्मच ड्राई एक्टिव यीस्ट

1/2 कप गुनगुना पानी

1/2 चम्मच नमक

आवश्यकता अनुसार बटर

आवश्यकता अनुसार गुनगुना पानी

1 चम्मच इटैलियन सीजनिंग

4 चम्मच कसा हुआ लहसुन

तरीका

*1 गुनगुने पानी में चीनी और यीस्ट मिलाकर 10 मिनट ढक कर रखें.*2 मैदा में नमक,2 चम्मच तेल,गार्लिक पाउडर और एक्टिवेटिड यीस्ट मिलाएं, गुनगुने पानी से नर्म आटा गूथें.

*3 10 मिनट आटे को गूथें और ढक कर 1घण्टे के लिए रखें
आटा फूल कर 2 गुना हो जाए तो फिरसे गूथें

*4 आटे को बेल कर गोल रोटी बेलें

*5  दूसरे भाग को मोड़कर ऊँगली से दबाते हुए बन्द करें
चाकू से हल्के कट लगाएं जिससे की नीचे से अलग न हो
बेकिंग ट्रे में रखें और ऊपर से बटर गार्लिक पेस्ट लगाएं
इटैलियन सीजनिंग छिड़ककर प्रीहीट किए ओवन में रखें
200 ° पर 15 मिनट बेक करे  

*6  ड़ोमिनोस  गार्लिक ब्रेड तैयार है। 

 

Comments