सांबर बनाने की विधि

सांबर बनाने की सामग्री 

अरहर की दाल- 1/2 कप

चना दाल- 1 चम्मच

उड़द दाल- 1 चम्मच

लौकी- 1 कप (बारीक कटी हुई)

बीन्स- 10-12 (1 इंच के टुकड़ों में कटी हुई)

इमली का पल्प- 2 चम्मच/ स्वादानुसार

तेल- 3-4 टेबल स्पून

सांबर का तड़का

टमाटर- 3 प्यूरी/ कटा हुआ 

अदरक- 1 इंच टुकड़ा 

हरी मिर्च- 2

हरा धनिया- 2-3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)

करी पत्ता- 15-20

सांबर मसाला

साबुत धनिया- 2 चम्मच

साबुत लाल मिर्च - 2

जीरा- 1/2 चम्मच

मेथी के दाने- 1/2 चम्मच

काली मिर्च- 8-10

लौंग- 2  

दालचीनी- 1/2 इंच टुकड़ा

राई- ½ चम्मच

हल्दी पाउडर- ¼ चम्मच

नमक- स्वादानुसार


सांबर बनाने की विधि

सबसे पहले आप आधा घंटा पहले से भिगी हुई अरहर, चना और उड़द की दाल को अच्छे से धोकर कुकर में 1 कप पानी, थोड़ा सा नमक डालकर बंद करके पकने के लिए रख दें। 
कुकर में जब 1 सिटी आ जाए तब आप इसे धीमी आंच पर 4-5 मिनट के लिए पकने दें इससे दाल अच्छे से घुल जाएगी। दाल को कुकर की स्टीम में ही आप अच्छे से पकने दें। गैस बंद करने के बाद भी।

सांबर मसाला बनाने के लिए आप कढ़ाही में सारे साबुत मसाले डालकर इसे अच्छे से भून लें जब मसालों का रंग बदलने लगे और उनकी खूशबू आने लगे तो आप उन्हें गैस से उतारकर एक प्लेट में रखे लें। जब रोस्ट किए हुए मसाले ठंडे हो जाएं तो उन्हे मिक्सी में डालकर पीस लें। आप चाहें तो उन्हे हाथ से भी पीस सकती हैं। 
अब कढ़ाही में 1 चम्मच तेल डालें तेल जब गर्म हो जाए तब आप उसमें सरसों और मेथी दाना डालकर उसे भूनें। 
इसमें करी पत्ते डालें।  इसमें टमाटर डालें, हरी मिर्ची डालें और अदरक डालकर इसे अच्छे से भून लें। सांबर में सब्जी जो भी आप डालना चाहती हैं इसमें ड़़ाले आप नमक और हल्दी भी डालकर भूनें और जो मसाला आपने पहले से रोस्ट करके पीसा है उसे भी डालें। अगर आप तेज़ मसाले खाना पसंद करती हैं तो आप थोड़ा ज्यादा मसाला डालें , मसाला तेल में अच्छे से भुन जाए और तेल मसाले से अलग होने लगे तब आप समझिये कि आपका मसाला अच्छे से भुन गया है। 
अब भुने हुए मसाले में आप ऊबली हुई दाल डालें और इसे अच्छे से मिक्स कर लेँ। 
अब आप सबसे लास्ट में इसमें 2 चम्मच इमली का पल्प डालें। आप चाहें तो इसे अपने स्वाद के हिसाब से ज्यादा और कम भी कर सकती हैं।

आप सांबर को अपने हिसाब से पतला रखने के लिए इसमें पानी डालें। और इसे धीमा आंच पर अच्छे से उबालें। 



सांबर को 5-10 मिनट तक धीमी आंच पर अच्छे से उबालना है 
इस बात का ध्यान रखें कि दाल और सब्जियां सब आपस में अच्छे से घुल जाएं। नहीं तो सांबर का स्वाद अधूरा रह जाएगासांभर तैैयार है।

Comments