कुछ तो नया है

 सामग्री 
* इडली का बैटर - एक कप
* तेल - 2 चम्मच
*धनिया पाउडर- 1 छोटा चम्मच
*मिर्च पाउडर -1 छोटा चम्मच *5 हल्दी पाउडर -1 छोटा चम्मच *एक छोटा -चम्मच चाट मसाला 
* हींग एक चुटकी
*नमक स्वाद अनुसार 
*उबला हुआ आलू -1 
*बारीक कटी हुई हरी मिर्च 2  चम्मच
* बारीक कटा हुआ अदरक 1 इंच
*कड़ी पत्ता 
 *पुदीने के पत्ते

सबसे पहले मसाला तैयार करेंगे 

पेन में दो चम्मच तेल डालें तेल गरम होने के बाद हींग  थोड़ा सा जीरा  कड़ी पत्ता  हल्दी पाउडर धनिया पाउडर मिर्च पाउडर हरी धनिया नमक और उबले हुए मैश आलू डालें।
अच्छी तरह मिलाएं और 2 मिनट तक ढककर पकाएं ।
गैस बंद करें अब मसाला तैयार है। 
इस मसाले से मीडियम साइज के दो सिलेंडर रोल्स तैयार कर ले। 
 
एक बड़े पैन में एक कप पानी गर्म करें ।
दो मीडियम साइज के ग्लास लें और उन्हें अंदर से ग्रीस करें।
 अब एक गिलास में 1/4 कप इडली का बैटर डालें 
 आपने आलू मसाले जो सिलेंडर बनाया है उनको इडली  बैटर के बीचो-बीच रख दे ।
 ऊपर से वन फोर्थ कप इडली का और बैटर डालें ।
ऐसा ही दूसरे गिलास में भी करें ।

उबलते हुए पानी पे एक प्लेरखें 
 
उस पर दोनों ग्लास  रखकर  15 मिनट के लिए स्टीम करें।
 15 मिनट बाद दोनों ग्लास  को बाहर निकाल कर 10 मिनट तक ठंडा होने दे ।
 
 ठंडा होने के बाद एक चाकू की सहायता से सिलेंडर को बाहर निकाल ले।
 अब  तड़का तैयार करें 
 
हरी धनिया हरी मिर्च अदरक और पुदीने का  पेस्ट तैयार करे। 
 
एक पैन में थोड़ा सा तेल, हरी धनिया ,अदरक ,हरी मिर्च  और पुदीने  का पेस्ट डालें थोड़ा सा गुड़ या शक्कर डालें और आधा कप पानी डालें एक उबाल आने पे  बंद कर दे ।
तड़का ठंडा होने के बाद उसमें रोल्स को डालें। 
थोड़ी देर में  रोल्स  तड़के का पानी सोख लेंगे ।
5 मिनट का इंतजार करें रोल्स जब ड्राई हो जाए तब उनको गोल-गोल काट कर  हरी धनिया से गार्निश करें आपका नाश्ता तैयार है ।
 

Comments

Pratibha said…
Wow !!! EKTA ji 👏👏👏what an innovative recipe.will try it,👍
Ekta Vyas said…
Thanx प्रतिभा जी
Unknown said…
Unique recipe 👌 vl surely try it 😊
Ekta Vyas said…
Await u feedback